पंजाब के 8 आईपीएस अफसर बने डीजीपी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 8 आईपीएस अफसरों को तत्काल प्रभाव से डीजीपी (वेतन मैट्रिक्स में स्तर-16) के पद पर पदोन्नत किया है।

Advertisement Space

शीर्ष पुलिस रैंक पर पदोन्नत अधिकारियों में  डॉ. नरेश कुमार, सुधांशु शेखर श्रीवास्तव, राम सिंह, प्रवीण कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर, अमरदीप सिंह राय, नीरजा वोरुवुरु और अनीता पुंज शामिल हैं। उक्त सभी आईपीएस अधिकारी 1994 के बैच के हैं तथा सबी एडीजीपी रैंक पर तैनात हैं। नियमानुसार, एक व्यक्ति जो पुलिस विभाग में 18,25,30 वर्ष के लिए आईपीएस रैंक पर तैनात हैं, को आईजी,एडीजीपी और डीजीपी के पदों पर उन्नति दी जा सकती है।

Advertisement Space

Leave a Comment