पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म,इस दिन होगी परीक्षा


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में 3,298 कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

पंजाब पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अपडेट्स और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

बता दें पंजाब पुलिस ने मार्च 2026 में इस भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत की थी। भर्ती के तहत जिला कैडर में 2,522 और आर्म्ड कैडर में 776 पदों को भरा जाना है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment