पाकिस्तान में विस्फोट में 7 लोगों की मौत, कई घायल


Aryan Academy AD

पाकिस्तान: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में बम धमाकों में 7 लोगों की मौत जबकि कई घायल हो गए।

ब बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगाए गए बमों में पहला विस्फोट एक यात्री वैन के गुजरने के दौरान हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

Advertisement Space

पहले विस्फोट के बाद स्थानीय लोग मृतकों और घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचा रहे थे, तभी दूसरा विस्फोट हुआ। दूसरे धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment