
जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित वायरल वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जालंधर के शीतला मंदिर के पास भाजपा और अकाली दल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी ज्यादा संख्या में पार्टी नेता और वर्कर मौजूद रहे। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
आप नेता चंदन ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा और अकाली दल मिलकर गलत एआई के जरिए वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री मान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। विरोधियों के पास सीएम मान के प्रति कोई मुद्दा नहीं रहा। ऐसे में उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Advertisement Space
Advertisement Space