
चंडीगढ: मौसम विभाग ने 26 जून तक पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को संभावनाएं जताई है।
पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में आगामी दिनों में बारिश हो सकती है।
Advertisement Space
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में अब तक पंजाब में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि नवांशहर, लुधियाना और तरनतारन जैसे कुछ जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
Advertisement Space