बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपी का एनकाउंटर


Aryan Academy AD

जालंधर: बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार 11 दी पहले जालंधर के किशनपुरा रोड पर स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर 2 बाइक सवार  बदमाशों ने  फायरिंग की थी।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज जब पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत घायल आरोपी को काबू कर लिया।

वहीं आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही दबोच चुकी है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में था।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment