
पंजाब: इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। युवक की पहचान होशियारपुर के मियानी गांव का रहने वाले सुखविंदर सोनू (23) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
बताया जा रहा है कि सुखविंदर को इटली की पुलिस लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था। पर परिजनों ने इस बात को नाकार है
Advertisement Space
सुखविंदर घर की माली हालत को ठीक करने के लिए 5 साल पहले इटली के ब्रेसिया में गया था। वहां पर वह खेती मजदूर के तौर पर काम करता था। उसकी छोटी बहन अमनदीप ने ने बताया कि सुखविंदर उनका इकलौता भाई था। उससे परिवार को बहुत उम्मीद थी। उसने वहां पर पक्का होने के लिए भी अप्लाई कर रखा था और इसके बाद घर आना था।
Advertisement Space