अश्वनी अग्रवाल ने सोढल चौक में You Like Mobile शॉप का किया उद्घाटन


Aryan Academy AD

जालंधर: सोढल चौक स्थित गीता मेडिकल स्टोर के पास You Like Mobile शॉप के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अश्वनी अग्रवाल ने विधिवत रूप से फीता काटकर नई मोबाइल शॉप का शुभारंभ किया तथा प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने से शहर में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलती है। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजकों ने श्री अश्वनी अग्रवाल का फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

Advertisement Space

इस अवसर पर जे.बी. चड्ढा (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सोडल मंदिर), मुकेश कुमार, सोनी प्रभाकर एवं संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement Space

Leave a Comment