श्री हजूर साहिब जा रहे परिवार के साथ भयानक हादसा, मासूम सहित 4 की मौत


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर जिले के भोगपुर के किशनगढ़ के पास जम्मू नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह कारों की आमने-सामने की टक्कर में 2 साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार,मृतक परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Advertisement Space

हादसे में एक फौजी, उनकी पत्नी, उनका 2 वर्षीय बेटा और एक अन्य महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी कार में सवार पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स  की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।

Advertisement Space

Leave a Comment