फर्जी रेलवे विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, रेलवे अधिकारियों के साथ करता था ट्रेनों में चेकिंग


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे का फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जावेद अली के रूप में हुई है।

पिछले करीब छह माह से वह खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर चेकिंग स्टाफ के साथ ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर जांच करता था। हाल ही में जालंधर कैंट स्टेशन पर उसकी संदिग्ध गतिविधियों से रेलवे कर्मचारियों को शक हुआ, जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने जब उससे आधिकारिक रेलवे आईडी कार्ड मांगा तो वह कोई वैध पहचान पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Space

वह पहले भी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर ठगी के मामले में पकड़ा जा चुका है। इस बार वह अमृतसर से वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हुए जालंधर पहुंचा था

फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पहचान का इस्तेमाल और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को रेलवे का अधिकारी या विजिलेंस इंस्पेक्टर बताता है, तो उसकी पहचान जरूर जांचें । किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत आरपीएफ या स्टेशन मास्टर को सूचना दें।

Advertisement Space

Leave a Comment