पंजाब में लेक्चरर कैडर को निकली भर्ती,31 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई से आवेदनों की मांग की है। यह सरकारी स्कूलों में लेक्चरर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा  मौका है।

एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टोरेट पंजाब ने लेक्चरर कैडर के 1,013 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन 1 जुलाई से रिक्रूटमेंट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट http://erd.punjab.gov.in पर कर सकते है।

Advertisement Space

इसमें हिंदी,हिस्ट्री इकोनॉमिक्स,फिजिक्स,केमिस्ट्री,इंग्लिश, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, कॉमर्स, मैथ,बायोलॉजी,पंजाबी के सब्जेक्ट्स शामिल है। आवेदन के लिए सब्जेक्ट में पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत नंबरों की शर्त रखी गई है। इन पदों को भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

Advertisement Space

Leave a Comment