
चंडीगढ़: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने को धमकियां मिलनी शुरू हो गई है। आप चंडीगढ़ के स्कूलों के साथ हरियाणा सीएम नायब सैनी के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी आई है।
धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि दोपहर करीब एक बजे स्कूलों और तीन बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। विद्यार्थियों को 15 अगस्त के कार्यक्रमों में शामिल न होने की चेतावनी दी गई है।
ईमेल डॉ. गुर निरवैर सिंह खान राइजादा के नाम से भेजा गया है। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि ईमेल वास्तव में किसने भेजा और इसके पीछे क्या मंशा है।धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों की निगरानी बढ़ा दी है।