कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 180 रुपए सस्ता,अब पासपोर्ट बनवाना और कार खरीदना होगा महंगा


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: आज यानि 1 जुलाई से केंद्र सरकार द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण बदलाव आज देशभर में लागू हो गए हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। केंद्र सरकार ने यहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर राहत दी गई है, वहीं पासपोर्ट बनवाना और नई कार खरीदना अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। इसके अलावा ईंधन और डीजल से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में औसतन 180 रुपए की कटौती की है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं आज से पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में एक दिन में केवल 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा भी समाप्त कर दी गई है। देश की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Advertisement Space

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी लागू कर दी है। इससे पहले साल 2012 में पासपोर्ट शुल्क में संशोधन किया गया था। करीब 14 साल बाद हुई इस बढ़ोतरी के बाद नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने के लिए लोगों को 1,000 से 2,000 रुपए तक अधिक खर्च करना पड़ेगा।

दूसरी तरफ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भी 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा दी हैं। किया इंडिया ने अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि की है, जबकि टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसे में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अब पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी।

Advertisement Space

Leave a Comment