श्री अमरनाथ यात्रा आरंभ,‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

जम्मू-कश्मीर: बाबा बर्फानी की प्रसिद्ध श्री अमरनाथ यात्रा गुरुवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर के लिए रवाना किया गया।

Advertisement Space

इस दौरान पूरा परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया।

Advertisement Space

Leave a Comment