‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त जारी, मान सरकार ने निभाया वादा : अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि हर वादे को जमीन पर उतारती है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि माताओं और बेटियों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार जनहित से जुड़े फैसले लेकर समाज के हर वर्ग का जीवन बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की पहली किस्त जारी होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपनी हर गारंटी को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ लागू कर रही है।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष लगातार इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास करता रहा, लेकिन पंजाब सरकार ने पहली किस्त जारी कर सभी आशंकाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मान सरकार जनता के हित में ऐसे ही ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय लेती रहेगी।
उन्होंने पंजाब की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना उनके सम्मान, आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा प्रदेश के समग्र विकास में उनकी भागीदारी को और सशक्त बनाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment