
चंडीगढ़/मोरिंडा: कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद से ही पार्टी में उपजे अंदरूनी असंतोष के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अगर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहें, तो उनका स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आपसी कलह ने पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को निराश किया है । उनका यह बयान तब आया है जब चन्नी ने मोरिंडा में एक बैठक बुलाई, जिसमें 50 से ज़्यादा पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल हुए। यह बैठक पार्टी आलाकमान द्वारा हाल ही में की गई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पंजाब कांग्रेस में चल रहे असंतोष के बीच हुई।
पंजाब भाजपा प्रमुख ने पंजाब सरकार की भी आलोचना करते आरोप लगाया कि वह अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। महिलाओं के लिए शुरू की गई महिला सम्मान योजना पर सवाल उठाते कहा कि सरकार पर कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया।