गुरदासपुर में 62 लाख के कैश के साथ 2 गुजराती युवक गिरफ्तार

गुरदासपुर: गुरदासपुर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान क्रेटा सवार  दो गुजराती युवकों को 62 लाख रुपए के कैश सहित गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों युवकों की उम्र 20 साल से कम है। अब उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।

Advertisement Space

डी.एस.पी. शाहबाज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एंट्री पॉइंट बाबरी नाका पर चेकिंग के  दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद क्रेटा कार दिखी, जिसे रुकने का इशारा किया गया।  कार चालक के पास गाड़ी के कागज़ात भी नहीं थे। कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें 62 लाख का कैश बरामद हुआ। पकड़े गए अदोनों युवक अहमदाबाद के रहने वाले हैं। उन्हें गिरफ्तार कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment