
चंडीगढ़: पंजाब में मॉनसून की एंट्री के बाद मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि राज्य के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है।
Advertisement Space
पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश की वजह से तापमान भी पहले से कम हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Advertisement Space