क्यों अचानक पिघलने लगा श्री अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग ?


Aryan Academy AD

श्री अमरनाथ गुफा में बनने वाला प्राकृतिक हिम शिवलिंग लगभग पूरी तरह पिघल गया है। यात्रा शुरू हुए अभी सिर्फ पांच दिन हुए हैं।

बता दें 3 जुलाई से शुरू अमरनाथ यात्रा के पहले चार दिनों में करीब 86 हजार श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। पांचवें दिन यह संख्या 1 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद है। इस वर्ष यात्रा के लिए करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

23 मई को जारी तस्वीरों में प्राकृतिक हिमलिंग की ऊंचाई करीब 7 फीट थी, जबकि 29 जून को पहली पूजा के समय यह 5 फीट से अधिक थी। पर  6 जुलाई को सामने आई तस्वीरों में हिमलिंग लगभग 90 प्रतिशत तक पिघला हुआ दिखाई दिया।

Advertisement Space

विशेषज्ञों के अनुसार, अमरनाथ का हिम शिवलिंग किसी इंसान द्वारा नहीं बनाया जाता। यह गुफा की छत से टपकने वाले पानी के जमने से प्राकृतिक रूप से बनने वाली बर्फ की संरचना है, जिसका आकार हर साल मौसम और तापमान के अनुसार बदलता रहता है। यात्रा के दौरान गुफा में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और बढ़ता तापमान हिम शिवलिंग के पिघलने का कारण माना जा रहा है।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment