जमानत पर आए युवक चीकू की सिर में गोली मारकर की हत्या


Aryan Academy AD

अमृतसर: अमृतसर के कोट खालसा इलाके में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नितिन उर्फ चीकू के रूप में हुई है। एक्टिवा सवार आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। बता दें कि चीकू किसी मामले में जमानत पर आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार नितिन अपनी मोटरसाइकिल पर बहन के घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले उसका पीछा कर रहे दो युवकों ने उस पर ताबड़-तोड़ गोलियां चला दीं। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Space

 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों में से एक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment