
हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमचाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ (सड़कें बंद होने और यातायात प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
वहीं मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 6 से 9 जुलाई तक को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Space
वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Advertisement Space