
अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने घरिंडा क्षेत्र से करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस हेरोइन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घरिंडा में गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना मिलने पर यह कार्यवाही की गई है। इस हेरोइन की तस्करी किसी बड़े तस्करी नेटवर्क के द्वारा की गई है।
Advertisement Space
इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हेरोइन की यह खेप कहां से लाई गई, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।
Advertisement Space