कनाडा में नहर में डूबने से पंजाब के 2 युवकों की मौत


Aryan Academy AD

कनाडा: कनाडा के मॉन्ट्रियल में पंजाब के दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई है। युवकों की पहचान पंजाब के बरनाला जिले के तपामंडी निवासी लवप्रीत सिंह और दूसरा युवक अमृतसर साहिब जिले के नौरंगपुर के बुटाला गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि कनाडा के मॉन्ट्रियल में लाचिन नहर में लवप्रीत सिंह का दोस्त अचानक फिसल गया। दोस्त को बचाने के लिए लवप्रीत सिंह नहर में कूद गया। इसमें उसके खुद की भी जान चली गई।

वहीं जब कनाडाई अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना ने लवप्रीत सिंह के पूरे परिवार को झकझोर दिया है।

Advertisement Space

लवप्रीत  सिंह कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थित एक कंपनी में वर्क परमिट पर ट्रेलर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस घटना की जानकारी में मातम छा गया है ।

 

Advertisement Space

Leave a Comment