दिन में ही नहीं, रात को भी जन सेवा में जुटे रहते हैं पार्षद अश्वनी अग्रवाल


Aryan Academy AD

जालंधर: जी हां, वार्ड नं. 80 के पार्षद एवं ग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल दिन में तो जन सेवा को समर्पित हैं ही, रात को भी जनता की मुश्किलें हल करने से पीछे नहीं हटते। मॉनसून सिर पर है और बरसात के मौसम को देखते हुए वार्ड नंबर-80 में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद श्री अश्वनी अग्रवाल देर रात करीब 12 बजे सफाई कार्य का निरीक्षण करने स्वयं मौके पर पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में सीवरेज सफाई कार्य का जायजा लिया तथा पूरी प्रक्रिया के दौरान मौके पर खड़े रहकर आधुनिक सुपर सक्शन मशीन से सफाई कार्य करवाया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी संवेदनशील क्षेत्रों की समय रहते सफाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement Space

अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि दादा कॉलोनी, काली माता मंदिर रोड सहित वार्ड के कई क्षेत्रों में आधुनिक सुपर सक्शन मशीन के माध्यम से सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई जा रही है, ताकि बारिश के समय सीवरेज जाम होने और जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े सभी आवश्यक कार्य पूरी तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ निरंतर करवाए जा रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment