
जालंधर कैंट केवी-3 स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही 5वीं कक्षा की छात्रा की आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सोढल की रहने वाली पायल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी, जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था, वहीं पायल भी सभी बच्चों की तरह बस का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक यू-टर्न लेने के लगा तो पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement Space