सीजफायर के बीच अमेरिका की ईरान पर Airstrike, 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरानः होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों के जवाब में अमेरिका ने सीजफायर के बीच बुधवार सुबह ईरान पर एयरस्ट्राइक की है।अमेरिकी सेंट्रल कमांड इस दौरान 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि उक्त कार्रवाई  होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर ईरान द्वारा हमलों के विरोध में की गई।

Advertisement Space

एयरस्ट्राइक में एयर डिफेंस सिकास्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और आईआरजीसी की 60 से ज्यादा सैन्य नौकाओं को निशाना बनाया गया। वहीं ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका द्वारा किए गए हमले में सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाके होने के बाद आग लग गई। ईरानी सेना ने इन हमलों को दोनों देशों के बीच हुए समझौते का का उल्लंघन बताते हुए कहा कि अमेरिका को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

Advertisement Space

Leave a Comment