उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड,1 हजार यात्री फंसे

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भरी बारिश के चलते स्यानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे और नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे लैंडस्लाइड से बंद हो गया।

यमुनोत्री मार्ग बंद होने से करीब 1000 यात्री फंसे हैं। वहीं उत्तराखंड के 10 जिलों में बारिश के कारण आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग चट्टानें गिरने से बंद है। हरिद्वार में सड़कों पर 3-4 फीट पानी भर गया।

 

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment