अगले 3 दिनों में पंजाब में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जुलाई के बाद मानसून की सक्रियता कम होने लगेगी, जिसके चलते बारिश कम होगी और तापमान में दोबारा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

 पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), लुधियाना, होशियारपुर सहित सात जिलों के लिए मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मोहाली और चंडीगढ़ में गुरुवार रात से लगातार बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बीते 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है, लेकिन यह अब भी सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment