‘Punjab Bandh’: होशियारपुर, अमृतसर और तरनतारन सहित कई जिलों में बंद, जालंधर निगम परिसर में भी प्रदर्शन

‘Punjab Bandh’: पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारी यूनियनों के पंजाब बंद की काल का असर जिला होशियारपुर, अमृतसर और तरनतारन में व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है। हालांकि जालंधर में बंद का असर नहीं है, लेकिन सफाई कर्मचारियों द्वारा निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है।
इन तीनों जिलों में शहर के अधिकांश बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिस कारण जनजीवन पूरी कर प्रभावित हुआ। मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
इसके अलावा लुधियाना, बठिंडा, फिरोजापुर, फाजिल्का, कपूरथला, पटियाला, पठानकोट और गुरदासपुर में बाजार बंद देखे गए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment