Sainik Institute of Management and Technology में तीन महीने का बेसिक कंप्यूटर कोर्स 1 अगस्त से शुरू


Aryan Academy AD

जालंधर  : जिला रक्षा सेवाएं कल्याण दफ्तर के Sainik Institute of Management and Technology, जालंधर में तीन महीने का बेसिक कंप्यूटर कोर्स 1 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रहा है।

सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर-कम-जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कोर्स के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है और कोर्स में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए सेवा कर रहे सैनिकों/पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कोर्स के लिए पूर्व सैनिकों और समाज के कमजोर वर्गों के बच्चों से नाममात्र फीस ही ली जाएगी।

Advertisement Space

इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डा. परमिंदर कौर सैनी ने बताया कि इस कोर्स में शिक्षार्थियों को एम.एस. ऑफिस (एम.एस.-वर्ड, एम.एस. एक्सेल, एम.एस. पावर प्वाइंट), प्रिंटिंग, स्कैनिंग, ई-मेलिंग आदि के अलावा पंजाबी और इंग्लिश टाइपिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोर्स समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

कोर्सों संबंधी अधिक जानकारी दफ्तर से किसी भी कार्य-दिवस के दौरान ली जा सकती है या फोन नंबर 0181-2452290, 89682-73057, 84279-68374, 77173-21740 पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment