
जालंधर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने आज पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ के तहत 21 अगस्त को ज़िला जालंधर में पहुंचने वाली मशाल (टॉर्च रिले) के स्वागत और अगले चरण के लिए रवाना करने की तैयारियों का जायज़ा लिया।
मीटिंग के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ के तहत मशाल 21 अगस्त को शहीद भगत सिंह नगर से जालंधर पहुंच रही है और 22 अगस्त को अगले चरण कपूरथला ज़िले के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को मशाल का जालंधर में ठहराव होगा।
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि ज़िले में ‘खेड़ां वतन पंजाब दीया’ संबंधी पहुंच रही मशाल के शानदार ढंग से स्वागत, ठहराव और रवानगी के लिए ज़रूरी प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने नगर निगम को मशाल रैली के रूट के दौरान सफ़ाई, पानी के छिड़काव समेत अन्य इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को मशाल रैली के दौरान सुरक्षा और आवाजाही के सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने की हिदायत की। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को मशाल रैली के शुरुआती स्थान से लेकर मुख्य समारोह वाले स्थान तक मैडिकल टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर ज़िला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।