Jalandhar: Sadar police ने संपत्ति विवाद में हुए कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाई


Aryan Academy AD

Jalandhar: Sadar police ने धर्मपुरा आबादी (खांबड़ा) में हुई हत्या की गुत्थी को महज 24 घंटों के भीतर सुलझाते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। मामला संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सामान बरामद कर लिया है।

एडीसीपी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और उनकी पुलिस टीम ने  इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस पार्टी वाई प्वाइंट प्रतापपुरा के पास मौजूद थी, तभी उन्हें इस घटना की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि धर्मपुरा आबादी(खांबड़ा) के सोहांग उर्फ भोला का अपने विकलांग छोटे भाई टहल दास के साथ घरेलू संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सोहांग ने अपनी पत्नी कमलजीत कौर के साथ मिलकर टहल दास पर तेजधार हथियार, डंडे और ईंटों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल टहल दास को की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Advertisement Space

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और की जांच शुरू की। मृतक टहल दास की माता हरबंस कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने थाना सदर में आरोपी सोहांग उर्फ भोला और उसकी पत्नी कमलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक डंडा खून से सना हुआ, तेजधार हथियार, खून से सनी एक ईंट और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment