
Ludhiana के मोती नगर इलाके में केमिकल से भरा एक ट्रक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली की तारों की चपेट में आ गया। तारों से निकली चिंगारी के कारण ट्रक में आग लग गई। इस कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग लगने से आसपास के घरों के बिजली मीटर तक जल गए। कुछ घरों में दरारें आने का भी समाचार है।
Advertisement Space
सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया ताकि बड़ा हादसा टल जाए।
Advertisement Space