Educational institutions में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों का वोट बनाने के लिए लगाए जाएंगे विशेष कैंप – जिला चुनाव अधिकारी


Aryan Academy AD

जालंधर : जिले में Educational institutions में पढ़ने वाले योग्य विद्यार्थियों का वोट बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2025 के तहत दिनांक 12-09-2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चल रही मुहिम के दौरान जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के योग्य विद्यार्थियों का वोट बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
उन्होंने जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देश दिए कि योग्य विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के लिए अपने-अपने शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर स्पेशल कैंप लगाए जाएं, ताकि कोई भी योग्य मतदाता 12.10.2026 को होने वाली अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

वालिया ने यह भी कहा कि Educational institutions में बने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों और कैंपस एंबेसडरों के माध्यम से अधिकतम विद्यार्थियों को अपना वोट बनाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को यह भी निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में एक-एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि कोई भी योग्य विद्यार्थी अपना वोट भारतीय चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET App के माध्यम से तथा ऑफलाइन फॉर्म नंबर 6 भरकर संबंधित पोलिंग बूथ के बी.एल.ओ. के पास जमा करवा सकते हैं।

Advertisement Space

डिप्टी कमिश्नर ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को आह्वान किया कि युवाओं को वोट के महत्व और भारतीय लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के बारे में अधिकतम जानकारी दी जाए, ताकि योग्य विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ अपना वोट बनाने के लिए आगे आ सकें।

Advertisement Space

Leave a Comment