AAP Punjab ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारी


Aryan Academy AD

AAP Punjab ने प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्टों की लिस्ट की जारी

AAP Punjab ने आज अपने नए प्रवक्ताओं और टीवी पैनलिस्ट की लिस्ट की घोषणा की। लिस्ट में 23 प्रवक्ताओं और 29 टीवी पैनलिस्ट शामिल हैं, जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पार्टी के विचार पेश करेंगे और अलग-अलग राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर पार्टी का स्टैंड साफ करेंगे।

इस बात की घोषणा आप पंजाब के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और पंजाब स्टेट इंचार्ज मनीष सिसोदिया द्वारा की गई।

Advertisement Space

नियुक्त किए गए नए प्रवक्ताओं में गुरमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, मालविंदर सिंह कंग, जगदीप गोल्डी कंबोज, डॉ. अमनदीप कौर, देविंदर सिंह लाडी ढोंस, दिनेश चड्ढा, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, मनजिंदर सिंह लालपुरा, अमृतपाल सिंह सुखानंद, डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी, नील गर्ग, दीपक बाली, हरचंद सिंह बरसट, डॉ. सनी आहलूवालिया, जगरूप सिंह सेखवां, गुरप्रीत सिंह जीपी, जगतार संघेरा, प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, बिक्रमजीत पासी, अनिल ठाकुर, शशिवीर शर्मा और एडवोकेट बूटा सिंह बैरागी शामिल हैं।

पार्टी की तरफ से नियुक्त टीवी पैनलिस्टों में अरविंदर सिंह भट्टी, रणबीर सिंह ढींडसा, करमजीत कौर संधू, कंचन देओल, हरिंदर पाल सिंह मनोचा, डॉ. पूजा सिंह, सतनाम सिंह मठारू, वरुण राणा, जोबन रंधावा, अमनदीप संधू, हरप्रीत सिंह कोट, नीतू कपूर सिंगला, अबजिंदर सिंह संघा, आजम दारा, एडवोकेट रविंदर सिंह, संदीप बंधु, रणजीत पाल सिंह, राजन अमरदीप सिंह, रिपनदीप सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह कौनी, कुलविंदर सिंह बराड़, सरबजीत भुल्लर, राजकुमार बहल, कोमल गुरनूर सिंह, करणवीर सिंह नौरंगवाल, मोद्र सिंह अनाज, सुखजीत सिंह ढिलवां, कुलविंदर सिंह बराड़ और अंगद दीप सिंह सोहल के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने कहा कि यह नई बनी टीम आप की नीतियों, फैसलों और जन मुद्दों को पंजाब के लोगों तक पहुंचाने और पार्टी का नजरिया टेलीविजन और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेश करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment