‘Khedan Watan Punjab Diyan’ Season 4 : मशाल रैली का जालंधर में हुआ शानदार स्वागत


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब के बागवानी, रक्षा सेवाएं कल्याण एवं स्वतंत्रता सेनानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ Season 4  के तहत पहुंची मशाल रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, ताकि खेलों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को इस खेल मेले में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मशाल रैली का भव्य स्वागत किया गया, जो राज्य स्तरीय खेल पहल के तहत पूरे प्रदेश की यात्रा के रूप में जालंधर पहुंची।

इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा खेल क्षेत्र के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखकर बड़ी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह निवेश खेल बुनियादी ढांचे को निचले स्तर तक मजबूत करने को बड़ा बढ़ावा देगा और पंजाब की समृद्ध खेल विरासत को फिर से जीवंत करने में सहायक सिद्ध होगा।

भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों तक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है और युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में गांव स्तर पर खेलों को मजबूत करने के लिए मॉडल खेल मैदानों का निर्माण करवाना बड़ी पहल बताया।

भगत ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम से खेलों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि युद्ध नशों के खिलाफ पहल के तहत युवाओं की अपार ऊर्जा शक्ति को रचनात्मक दिशा में लगाकर नशों से दूर रखा जा रहा है।

Advertisement Space

भगत ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए व्यापक रणनीति अपनाई जा रही है और दूसरी ओर युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें युवाओं की शक्ति को सही दिशा में लगाने, अनुशासन को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ और आदर्श समाज की रचना में सहायक सिद्ध होती है।

इस अवसर पर एक प्रभावशाली एथलेटिक शो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें उभरते खिलाड़ियों द्वारा खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया, जिससे मशाल के स्वागत में और उत्साह बढ़ा। इस खेल प्रदर्शन ने युवाओं के अपार उत्साह को प्रदर्शित किया और आने वाले दिनों में विभिन्न खेलों में बड़े पैमाने पर भागीदारी के संदेश को और मजबूत किया।

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि ‘Khedan Watan Punjab Diyan’ Season 4 के तहत 3 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक ब्लॉक स्तर, 20 से 30 सितंबर तक जिला स्तर तथा 10 नवंबर से 28 नवंबर तक राज्य स्तरीय खेलें करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को इन खेलों में शामिल करवाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी इन खेलों में भागीदारी के लिए पोर्टल https://sports.punjab.gov.in पर अपनी पहचान के दस्तावेज (आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र) के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि खेड़ां वतन पंजाब दीया को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करवाएं।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. शुभी आंगरा तथा जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, एशियन मेडलिस्ट खिलाड़ी अजैब सिंह, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मुखबैन सिंह, सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा, तैराकी कोच उमेश शर्मा, एथलेटिक सहजप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह व एकमजोत सिंह तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Advertisement Space

Leave a Comment