
जालंधर : Cabinet Minister Mohinder Bhagat ने आज जालंधर में सफाई सेवकों द्वारा अपनी मांगों संबंधी की जा रही हड़ताल को खत्म करवाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के स्थानीय नेताओं द्वारा सफाई सेवकों के साथ मिलकर जालंधर शहर की सफाई व्यवस्था को यकीनी बनाया जाएगा।
Cabinet Minister Mohinder Bhagat कहा कि पंजाब सरकार सफाई सेवकों की जायज मांगों और समस्याओं के हल के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
चेयरमैन पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमीशन चंदन ग्रेवाल, मेयर वनीत धीर, हलका इंचार्ज नितिन कोहली और राजविंदर सिंह थियाड़ा समेत कैबिनेट मंत्री श्री भगत ने सफाई सेवकों से मुलाकात की।
कैबिनेट मंत्री ने मुश्किलों को विस्तार से सुना और भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा उनकी बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक शहर को साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और उनकी भलाई प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
मोहिंदर भगत ने कहा कि सफाई सेवकों के साथ मिलकर शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर तथा उचित बनाया जाएगा। सफाई सेवकों के सहयोग से जालंधरवासियों को सफाई के पक्ष से किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने सफाई सेवकों से अपील की कि वह अपनी ड्यूटी पर वापिस लौटें और शहर की सफाई व्यवस्था को उचित रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
इस मौके पर पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मासिक तनख्वाह 20,500 रुपये कर दी है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं और इनकी भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सफाई कर्मचारियों की बेहतरी के लिए अनेक संजीदा प्रयास को अमल में लाया जाएगा।
इस मौके पर बलबीर सिंह बिट्टू सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सिंह डिप्टी मेयर भी मौजूद थे।