समाज और जनहित में लगातार प्रयास करना ही Aggarwal Welfare Board की प्राथमिकताः अश्वनी अग्रवाल

चंडीगढ़ः पंजाब के सह प्रभारी एवं विंग इंचार्ज आदिल अहमद खान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ सर्किट हाउस में Aggarwal Welfare Board की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक के अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने संकल्प दोहराते हुए कहा कि अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड की समाज और जनहित में लगातार प्रयास करना प्राथमिकता रहेगा।

अश्वनी अग्रवाल ने अग्रवाल समाज की भलाई, सामाजिक विकास तथा जनता के हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने समाज से संबंधित समस्याओं के समाधान और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि समाज और जनता के हित में लगातार प्रयास करना Aggarwal Welfare Board की प्राथमिकता है। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे एवं सुझाव साझा किए।

Advertisement Space

इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के स्टेट मेंबर एवं दोआबा इंचार्ज अविनाश सिंगला, मोहाली से रजनीश मित्तल, बोर्ड मेंबर परवीन गर्ग, जिला अध्यक्ष महेश गर्ग, सुरेश कुमार गोयल, सतीश अग्रवाल, मुनीश बंसल, नीरज गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, प्रदीप कुमार अग्रवाल तथा प्रेम गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सभी सदस्यों ने समाज की एकजुटता, जनकल्याण और अग्रवाल समाज से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement Space

Leave a Comment