Jalandhar News : नगर निगम जालंधर के मेयर वनीत धीर जोकि हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ भी हैं द्वारा जालंधर नॉर्थ हलके के लोगों से सीधा संपर्क और अधिक मजबूत करने, उनकी समस्याएं सुनने तथा हलके के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोढल मंदिर के नजदीक नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मेयर वनीत धीर अपने पूरे परिवार सहित उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय हलका वासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को सीधे सुनने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास, तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार कार्य किया जाएगा तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सड़कों, सफाई, सीवरेज, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बुनियादी ढांचे तथा अन्य क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की इसी जन-केंद्रित सोच को जालंधर नॉर्थ हलके में और मजबूती से आगे बढ़ाते हुए लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से हलका वासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा। लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हलके की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर पार्षदों, वार्ड प्रधानों, ब्लॉक प्रधानों, चेयरमैनों, महिला विंग, युवा विंग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न उद्यमों से जुड़े साथी, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अमृत पाल, जिला प्रधान; रमणीक सिंह रंधावा, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट; विजय भाटिया, हलका संगठन इंचार्ज; चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन पंजाब; काकू अहलूवालिया, चेयरमैन पंजाब; जिमी कालिया, वाइस चेयरमैन; विजय शर्मा, पंजाब प्रभारी सनातन सेवा समिति; जगदीश राज, पूर्व मेयर; आत्म प्रकाश बब्बू; अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल, चेयरमैन; गगन बाली; गुलशन शर्मा; राजेश विज; मनदीप नोटा; इंदरजीत सिंह; कुलदीप लुबाना; जागर सिंह; शुभम; भारत भूषण; जतिंदर जीरा; अविनाश माणक; रोनी; ओम प्रकाश; शिवम वाही; हितेश ग्रेवाल; बालकृष्ण बाली; बब्बू अलवान; कीकी राणा; मोंटी ठाकुर; बी.डी. शर्मा; दीपक शारदा; चरणजीत बध्दण; दीपक संधू; डॉ. गुरचरण; देस राज जस्सल; सिमर मलिक; निर्मल निम्मा; हरविंदर कौर; सुदेश विज; मुकेश सेठी; सौरव सेठ; राज कुमार शर्मा; डी.सी. गुप्ता; अजय कौल; सुरजीत सिंह अमृत गन हाउस; जतिन गुलाटी; अमित लूथरा; राज के. राजू; गगनदीप; अंशुल अरोड़ा; एम.पी. सिंह; हरजिंदर सिंह लाडा; पप्पी स्वीट; निर्भय सिंह कंग; सतनामिया; महेंद्र प्रभाकर; सूबेदार यादव और मनीष फैन भगत सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।