सोनीपत में 6 महीने के मासूम पर टूट पड़ा Pitbull Dog, PGI रेफर

सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में एक महिला और उसके 6 महीने के भतीजे पर Pitbull Dog ने हमला कर दिया। संतुलन खोकर गिर महिला की गोद से गिरे बच्चे को पिटबुल जबड़े में उठाकर घसीटता हुआ ले गया। काफी मशक्त के बाद एक युवक ने पिटबुल के जबड़े से बच्चे को बचाया। बच्चे को पहले दिल्ली के अस्तपताल और फिर रोहतक के PGI अस्तपात में रेफर गिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला अपने 6 महीने के भतीजे को गोदी में उठाकर गली में से गुजर रही थी कि इसी दौरान पड़ोसी के घर का गेट खुलता है और गेट खुलते ही घर से Pitbull Dog निकलता है और गली में गुजर रही महिला पर झपट पड़ता है।
अचानक हुए हमले से महिला संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ती है और उसकी गोद में उठाया बच्चा भी सड़क पर गिर जाता है। पिटबुल बच्चे की तरफ लपका और उसे अपने जबड़े में फंसाकर घसीटता हुआ ले गया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलते हैं और पिटबुल से जबड़े से बच्चे को छुड़ाने की कोशिश करते हैं। बताया जाता है कि एक युवक ने बड़ी मुश्किल से पिटबुल के जबड़े से बच्चे को निकाला और परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर दिल्ली के अस्पताल पहुंचे। वायरल वीडियो के मुताबिक पिटबुल बच्चे को करीब 30 सेकंड तक नोचता रहा। बच्चे को 20 टांके लगाए गए हैं। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रोहतक के पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया है।

Advertisement Space

Leave a Comment