Russian Parliamentary Elections में व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी ने एक बार फिर बहुमत हासिल कर लिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की अध्यक्ष एला पामफिलोवा द्वारा घोषित परिणामों में सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसद के निचले सदन, ‘स्टेट ड्यूमा’ के 9वें चुनाव में 57.83 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। यह यूनाइटेड रशिया पार्टी द्वारा 2021 में हासिल 49.8 प्रतिशत वोटों से काफी अधिक है।
वहीं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ द रशियन फेडरेशन को 13.81 प्रतिशत और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रशिया को 8.98 प्रतिशत वोट मिले। ‘न्यू पीपल’ पार्टी को 7.96 प्रतिशत और ‘अ जस्ट रशिया’ को 4.96 प्रतिशत वोट मिले। CEC के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक हुए इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत 59.32 रहा, जो 2021 के 51.72 प्रतिशत से ज़्यादा है।
Advertisement Space