Counter-intelligence inspector 3.35 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौल के साथ गिरफ़्तार 

फिरोजपुर पुलिस ने Counter-intelligence inspector बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 3.35 किलो हेरोइन और छह पिस्तौल बरामद की हैं। यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार की ड्रग तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों के कब्जे के खिलाफ ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ नीति के बीच हुई है।

पुलिस के अनुसार, घल्ल खुर्द पुलिस स्टेशन के SHO को 26 सितंबर को एक मुखबिर से सूचना मिली कि इंस्पेक्टर बलदेव सिंह कथित तौर पर अपनी हुंडई i20 कार में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार लेकर जा रहे थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फिरोजपुर-मोगा रोड पर मोर्चे के दौरान एक गाड़ी को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से गाड़ी से 3.35 किलो हेरोइन, छह पिस्तौल, चार मैगज़ीन और 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इसके बाद पुलिस ने बलदेव सिंह को हिरासत में लिया। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही हैं और आरोपी से जड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement Space

पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment