पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष Pargat Singh. को बधाई देने और मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस नेता

नई दिल्लीः पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष Pargat Singh. को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली में उनसे मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और युवा नेतृत्व की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़, गुरकीरत सिंह कोटली, पूर्व विधायक किकी ढिल्लों, इंदरबीर सिंह बुलारिया, सुखपाल सिंह भुल्लर, अंगद सैनी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों, भगवानपाल सिंह सचर और NSUI अध्यक्ष ईशरप्रीत सिंह सिद्धू सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने Pargat Singh. से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Space

कांग्रेस नेताओं की यह एकजुटता इस बात का संदेश है कि पंजाब कांग्रेस पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तैयार है। Pargat Singh. के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।

वरिष्ठ नेतृत्व का अनुभव, युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं की मेहनत इसी मजबूत एकजुटता के साथ पंजाब कांग्रेस आने वाले समय में जनता की आवाज को और बुलंद करेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment