जालंधर : Punjab government द्वारा 154 नए Aam Aadmi Clinics जनता को समर्पित करने और राज्य में इनकी कुल संख्या 1,244 होने पर पंजाब अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि Aam Aadmi Clinics का विस्तार आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक की बुनियादी जरूरत हैं। लोगों को घरों के नजदीक इलाज की सुविधा मिलने से विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता देना जनहित से जुड़ा विषय है। किसी भी सरकार की सफलता का वास्तविक आकलन इस बात से होता है कि उसकी योजनाओं का लाभ आम जनता तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।
अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि Aam Aadmi Clinics में पर्याप्त स्टाफ, आवश्यक दवाइयां और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं निरंतर उपलब्ध रहें। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में अपने प्रयासों को और मजबूत करेगी, ताकि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
154 नए Aam Aadmi Clinics शुरू करना स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में Punjab government का अहम कदम: अश्वनी अग्रवाल
Advertisement Space