Parvinder Singh Jhota की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद, कांग्रेस ने बंद को समर्थन

जिला मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट Parvinder Singh Jhota की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया है। हत्या आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं मानसा प्रशासन द्वारा आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर को बुलडोजर से गिरा दिया गया। वहीं आरोपी के मेडिकल स्टोर में तोड़-फोड़ और आग लगाए जाने की खबरें सामने आई हैं।
दूसरी तरफ Parvinder Singh Jhota की हत्या के मामले में न्याय की मांग के लिए बनी एक एक्शन कमेटी ने वीरवार 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। एक्शन कमेटी इस हत्या की CBI से करवाने और चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रही है। कमेटी ने लोगों से न्याय की मांग के समर्थन में एकजुट होने की अपील की है।
देर शाम प्राप्त समाचारों के मुताबिक कांग्रेस ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर दी गई पंजाब बंद की काल को समर्थन देने की घोषणा की है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से 15 अक्टूबर को प्रस्तावित पंजाब बंद को पूरा समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने इलाकों में बंद के दौरान सहयोग करें और परविंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग में एकजुटता दिखाएं।

Advertisement Space

Leave a Comment