जालंधर के Shiv Nagar में भजन संध्या ‘इक शाम बाबा दे नाम’ में शामिल हुए अश्वनी अग्रवाल, आयोजकों ने किया सम्मानित

जालंधर : वार्ड नंबर-80 के Shiv Nagar स्थित सीता राम पार्क में हनुमंत सेवा परिवार द्वारा भव्य भजन संध्या ‘इक शाम बाबा दे नाम’ का श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत कर बाबा जी के चरणों में शीश नवाया।

भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक कुमार गौरव ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पूरा पंडाल बाबा जी के जयकारों और भजनों से गूंज उठा तथा श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

Advertisement Space

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने बाबा जी के चरणों में नतमस्तक होकर सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण के साथ पंजाब की तरक्की और खुशहाली की कामना की। उन्होंने हनुमंत सेवा परिवार द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान हनुमंत सेवा परिवार के आयोजकों द्वारा अश्वनी अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment