पंजाब:पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने 140 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इनमें 29 IAS और 111 PCS अधिकारी शामिल हैं।
मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी आदेशों के तहत 6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर (भी बदल दिए गए हैं। नई नियुक्तियों के मुताबिक, मोहाली में आदित्य डेचलवाल, रूपनगर में कोमल मित्तल, लुधियाना में हिमांशु अग्रवाल, पटियाला में हिमांशु जैन, बरनाला में अभिजीत कपलिश और तरनतारन में निर्मल ओसपचन को नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
Advertisement Space
बता दें आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब समेत पांच राज्यों को चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले 30 नवंबर 2026 तक पूरे करने के निर्देश दिए है।
Advertisement Space