अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से टकराई पंजाब रोडवेज बस,3 की मौत

संगरूर: संगरूर में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास के पास यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल  यात्रियों का उपचार पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है

बताया जा रहा है कि बस संगरूर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisement Space

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए।उन्होंने अधिकारियों को घायलों को जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment