Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी,सुरक्षा एजेंसियां Alert पर

नई दिल्ली: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को बुधवार सुबह हाईजैक की धमकी का नोट टॉयलेट में मिलने से हड़कंप मच गया। नोट में लिखा था कि सुबह 11.10 बजे प्लेन को हाईजैक कर लिया जाएगा।

Advertisement Space

पायलट ने तुरंत ATC को सूचना दी। विमान को कोलकाता एयरपाोर्ट के आइसोलेशन बे में भेजा गया। फ्लाइट कोलकाता से मुंबई जा रही थी। उस समय विमान में पांच क्रू मेंबर और 93 यात्री सवार थे। नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। फिलहाल एयरपोर्ट की तरफ से अभी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment