जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले का समाचार है। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कुलगाम जिले के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ (46वीं बटालियन) के जवानों पर बाइक सवार 2 आतंकियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए।
Advertisement Space
सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में 3 जवान जख्मी हुए हैं, जिनमें सब-इंस्पेक्टर अनवर अली भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Advertisement Space